Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन, 15 जून (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर रोक लगाएगा।

स्टार्मर ने कहा कि अगर प्रौद्योगिकी कंपनियां विरोध करती हैं, तो वह इसका मुकाबला करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह ‘‘ बच्चों की सुरक्षा और खुशी से कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं।’’

इस कदम से ब्रिटेन बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मज़बूत करने वाले बढ़ते वैश्विक आंदोलन का हिस्सा बन गया है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राज़ील और इंडोनेशिया ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए उम्र से जुड़ी पाबंदियां या नियम लागू किए हैं या उनकी घोषणा की है।

एपी शोभना मनीषा

मनीषा