Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा: 99 फीसदी मतदाताओं को दिये गये गणना फॉर्म, 34.5 फीसदी का हुआ डिजिटलीकरण

भुवनेश्वर, 15 जून (भाषा) ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत राज्य के लगभग 99 प्रतिशत मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित कर दिए गए हैं और इनमें से 34.54 प्रतिशत फार्म का डिजिटलीकरण भी किया जा चुका है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने गांव रायकला (जिला क्योंझर) में इस अभियान में भाग लिया और स्वयं अपना गणना फॉर्म भरा।

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, 14 जून की शाम तक 3.30 करोड़ से अधिक मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए गये, जिससे कुल दायरा 98.95 प्रतिशत तक पहुंच गया।

अधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 34.54 प्रतिशत फार्म यानी करीब 1.15 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “क्योंझर जिले के रायकला गांव में जारी एसआईआर-2026 अभियान के दौरान मुख्यमंत्री माझी ने स्वयं अपना गणना फॉर्म भरकर इस प्रक्रिया में भाग लिया।”

उन्होंने कहा, “इस प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से शामिल होकर मुख्यमंत्री ने सटीक, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने के लिए लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक मजबूत संदेश दिया है।”

मुख्यमंत्री माझी ने एक बयान में साफ-सुथरी, सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे जिला प्रशासन और बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को पूरा सहयोग देने की अपील की।

आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिला गणना फॉर्म वितरण के मामले में सबसे आगे रहा।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित