Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

बांदा (उप्र), 15 जून (भाषा) बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (यातायात) सौरभ सिंह ने बताया कि रविवार रात तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे तभी बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के निकट उनकी मोटरसाइकिल आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में बिसंडा थाना क्षेत्र के निवासी संजय (30) और रामबाबू पटेल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद रैकवार (35) ने सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सिंह ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर शोभना खारी

खारी