Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पंद्रह जून : देश के इतिहास की सबसे दुखद घटना को मंजूरी

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) देश के बंटवारे को इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में शुमार किया जाता है। यह सिर्फ दो मुल्कों का नहीं बल्कि घरों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था।

बंटवारे के उस दुखद इतिहास में 15 जून का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस ने 1947 में 14-15 जून को नयी दिल्ली में हुए अपने अधिवेशन में बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। आजादी की आड़ में अंग्रेज भारत को कभी न भरने वाला यह जख्म दे गए।

15-16 जून 2020 की रात को गलवान घाटी में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई एक हिंसक और खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कमांडिंग ऑफिसर (कर्नल बी. संतोष बाबू) सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और चीन को भी भारी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ था।

दोनों देशों के बीच तनाव की शुरुआत मई 2020 में हुई थी, जब चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी में पेट्रोलिंग पॉइंट 14 के पास घुसपैठ की और भारतीय क्षेत्र में तंबू लगा लिए। भारत द्वारा सीमा पर बुनियादी ढांचे (सड़क निर्माण) को मजबूत करने से चीन असहज था। दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच पीछे हटने पर सहमति बनी थी। 15 जून की शाम भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों द्वारा सहमति का पालन न किए जाने का निरीक्षण करने गए, तो चीनी सैनिकों ने भारतीय दल पर पत्थरों, कंटीले डंडों और लोहे की छड़ों से अचानक हमला कर दिया । लगभग आठ घंटे तक चले इस खूनी संघर्ष में 20 भारतीय वीरगति को प्राप्त हुए। चीन ने आधिकारिक तौर पर अपने 4 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय और स्वतंत्र मीडिया रिपोर्ट्स में चीनी सेना (पीएलए) को इससे कई गुना अधिक नुकसान होने का दावा किया गया। इस घटना के बाद भारत और चीन के बीच सीमा पर लंबे समय तक सैन्य और राजनयिक स्तर का गतिरोध बना रहा।

देश दुनिया के इतिहास में 15 जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1896 : जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली।

1908 : कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत।

1947 : अखिल भारतीय कांग्रेस ने नयी दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।

1954 : यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन।

1971 : ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव। हालांकि भारी विरोध के कारण इसे सितंबर में ही लागू किया जा सका।

1982 : फाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके।

1988 : नासा ने स्‍पेस व्‍हीकल एस-213 का प्रक्षेपण किया।

1994 : इजराइल और वेटिकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 : आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।

1999 : लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिकी अनुमति।

2001 : शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया। भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।

2004 : ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश की स्वीकृति मिली।

2006 : भारत और चीन ने पुराना रेशम मार्ग खोलने का निर्णय लिया।

2008 : आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार पराबैंगनी प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी।

2015 : उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत। इसी दिन महाराष्ट्र के पुणे में पुल ढह गया जिसमें 32 लोगों के घायल हो गए और दो की मौत जान चली गई।

2019 : सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में हुए दो बम धमाकों में 11 लोगों की मौत और 25 अन्य घायल ।

2020 : गलवान घाटी में 15-16 जून 2020 की रात को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई एक हिंसक और खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कमांडिंग ऑफिसर (कर्नल बी. संतोष बाबू) सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और चीन को भी भारी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ था।

2022 : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 5जी दूरसंचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी दे दी।

2023 : यूनान में नौका डूबने से 79 लोगों की मौत, कई लापता।

2024 : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरा टेम्पो-ट्रैवलर, 12 लोगों की मौत।

2025 : अहमदाबाद में एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 की दुर्घटना के तीन दिन बाद अस्पताल के अधिकारियों ने डीएनए मिलान के माध्यम से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पहचान की पुष्टि की। इस दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हुई।

भाषा

मनीषा

मनीषा

मनीषा