Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

वेदांता समूह की चार विभाजित इकाइयां शेयर बाजार में हुईं सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) वेदांता समूह की चार विभाजित इकाइयों वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुईं।

वेदांता एल्युमिनियम मेटल का शेयर बीएसई पर 527 रुपये पर खुला और 538 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा।

वेदांता पावर का शेयर 41.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और 43.35 रुपये तक चढ़ा।

वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर 39 रुपये पर खुला और बाद में 40.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

वेदांता आयरन एंड स्टील का शेयर 22.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर बाद में अपने शुरुआती स्तर से नीचे कारोबार करने लगे जबकि वेदांता पावर का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 3.63 प्रतिशत अधिक पर रहा।

बीएसई पर वेदांता एल्युमिनियम मेटल का बाजार पूंजीकरण 1,95,773.58 करोड़ रुपये, वेदांता पावर का 16,736.46 करोड़ रुपये, वेदांता ऑयल एंड गैस का 14,487.99 करोड़ रुपये और वेदांता आयरन एंड स्टील का 8,231.37 करोड़ रुपये रहा।

इन सभी कंपनियों के शेयर एनएसई पर भी सूचीबद्ध हुए। एनएसई पर वेदांता एल्युमिनियम मेटल का शेयर 522 रुपये, वेदांता पावर का 41.80 रुपये, वेदांता ऑयल एंड गैस का 38 रुपये और वेदांता आयरन एंड स्टील का 20 रुपये प्रति शेयर पर खुला था।

वेदांता लिमिटेड के विभाजन को पिछले वर्ष दिसंबर में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण ने मंजूरी दी थी। 1:1 के स्वीकृत विभाजन योजना के तहत, शेयरधारकों को वर्तमान में सूचीबद्ध वेदांता लिमिटेड के प्रत्येक एक शेयर के बदले प्रत्येक विभाजित कंपनी का एक-एक शेयर मिलेगा।

भाषा निहारिका

निहारिका