Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उप्र: कुत्ते के हमले में बच्ची घायल

मुजफ्फरनगर, 15 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में एक वार्ड के बाहर कुत्ते के हमले में तीन साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि घायल बच्ची की पहचान मेहराब के रूप में हुई है, जिसे चिकित्सकों ने रेबीज का इंजेक्शन लगाया और उसका उपचार किया।

उन्होंने बताया कि जल्द ही कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि तीन साल की बच्ची को बुखार की शिकायत के बाद रविवार शाम शेरपुर गांव से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।

भाषा सं जफर शोभना जितेंद्र

जितेंद्र