Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

डियालो के गोल से आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया

फिलाडेल्फिया, 15 जून (एपी) अमाद डियालो ने 90वें मिनट में गोल करके पिछले 12 वर्ष में पहली बार विश्व कप फुटबॉल में भाग ले रहे आइवरी कोस्ट को इक्वाडोर पर 1-0 से जीत दिलाई।

दोनों टीमों ने मिलकर तीन बार क्रॉसबार पर गेंद मारी, लेकिन गोल करने में नाकाम रही।

ऐसे में जब मैच गोलरहित ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था तब मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले स्थानापन्न विंगर डियालो (56वें ​​मिनट में मैदान पर उतरे) ने पेनल्टी क्षेत्र के ठीक अंदर गोता लगाते हुए बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गोलकीपर हर्नान गैलिंडेज़ को चकमा देकर गोल कर दिया। विल्फ्रेड सिंगो ने दाहिनी ओर से शानदार दौड़ लगाते हुए इस गोल की नींव रखी थी।

इस तरह से विश्व कप में चौथी बार और 2014 के बाद पहली बार हिस्सा ले रहे आइवरी कोस्ट ने नॉकआउट चरण में पहुंचने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया।

आइवरी कोस्ट के लिए एली वाही ने 52वें मिनट में क्रॉसबार पर शॉट मारा। इससे पहले इक्वाडोर के जॉन येबोआ और निलसन एंगुलो ने पहले हाफ में ऐसा करके गोल करने का सुनहरे मौके गंवा दिये थे।

पांचवीं बार विश्व कप में भाग ले रहा इक्वाडोर के लिए लिंकन फाइनेंशियल फील्ड का माहौल घरेलू मैदान जैसा था क्योंकि 68,274 दर्शकों में से अधिकांश ने ला ट्राई (इक्वाडोर की टीम) की पीली जर्सी पहनी हुई थी।

डियालो के गोल से पहले इक्वाडोर की टीम मजबूत नजर आ रही थी। उसे हाफ टाइम के बाद सबसे अच्छा मौका 68वें मिनट में मिला जब गोंज़ालो प्लाटा ने लगभग 25 गज की दूरी से जोरदार शॉट लगाया जिसे गोलकीपर याहिया फोफाना ने रोक दिया।

आइवरी कोस्ट को यान डियोमांडे के आक्रामक खेल से काफी मजबूती मिली। उन्होंने गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए। इनमें डियोमांडे के शानदार क्रॉस पर वाही का शानदार शॉट भी था जो मामूली अंतर से गोल में जाने से रह गया था।

आइवरी कोस्ट ने क्वालीफाइंग के 10 मैचों में 8-0-2 का रिकॉर्ड बनाते हुए एक भी गोल नहीं खाया। अब उसका सामना चार बार के विश्व कप चैंपियन जर्मनी से होगा, जिसने रविवार को ग्रुप ई में क्यूरासाओ को 7-1 से हराया था। इक्वाडोर का मुकाबला क्यूरासाओ से होगा। दोनों मैच 20 जून को खेले जाएंगे।

एपी

पंत

पंत