Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा के ईब नदी में नहाते समय डूबने से दो लोगों की मौत

संबलपुर, 14 जून (भाषा) ओडिशा के झारसुगुडा जिले में रविवार अपराह्न ईब नदी में नहाते समय डूबने से एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पंकज कुमार साहू (20) और गिरिजा शंकर साहू (16) के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना झारसुगुडा सदर थाना क्षेत्र के एक घाट पर अपराह्न करीब तीन बजे हुई।

स्थानीय लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला और झारसुगुडा के मुख्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत