Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र सड़क हादसे पर जताया शोक, अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर रविवार को गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक पिक-अप वाहन के सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर जाने से उसमें सवार चार महिलाओं और चार बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत