Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

विश्व कप रेफरी उमर आर्टन को अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बावजूद फीफा से पूरी फीस मिलेगी

अटलांटा, 14 जून (एपी) सोमालिया के रेफरी ओमर आर्टन को भले ही विश्व कप के लिए अमेरिका में प्रवेश नहीं मिला लेकिन फिर भी उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस दी जाएगी।

मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि आर्टन को भुगतान मिलने का हक होगा, भले ही उन्होंने लगभग छह हफ्ते तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में किसी भी मैच में रेफरी की भूमिका नहीं निभाई हो।

सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर यह बात कही क्योंकि उन्हें सार्वजनिक रूप से बोलने की इजाज़त नहीं थी।

उन्होंने कहा कि फीस का फैसला अगले महीने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद किया जाएगा।

आर्टन फुटबॉल के शीर्ष अधिकारियों में से एक हैं और उन्हें 2025 में अफ़्रीका का सर्वश्रेष्ठ पुरुष रेफरी चुना गया था। लेकिन पिछले हफ्ते इस्तांबुल से मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचने पर सोमालिया के इस नागरिक को प्रवेश नहीं दिया गया था।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर