Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा: काला जादू करने के संदेह में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या की

भद्रक (ओडिशा), 14 जून (भाषा) ओडिशा के भद्रक जिले में 25 एक वर्षीय युवक ने अपनी मां पर काला जादू करने का संदेह होने पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार को बांट थाना क्षेत्र के जीरीना गांव में हुई। मृत महिला की पहचान ममता साहू (55) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शक था कि उसकी मां काला जादू कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

अधिकारी ने कहा, 'हम हत्या के सही कारणों और मकसद का पता लगाने के लिए सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप