Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एसआईआर: कांग्रेस की तेलंगाना इकाई समस्याओं के समाधान के लिए पर्यवेक्षक और समन्वयक नियुक्त करेगी

हैदराबाद, 14 जून (भाषा) कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने रविवार को कहा कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक 10 बूथ पर एक पर्यवेक्षक और हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समन्वयक नियुक्त करेगी।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीटी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और मुख्य मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ तालमेल बिठाकर इन समस्याओं को दूर करने की व्यवस्था कर रही है।

टीपीसीसी ने पार्टी नेताओं के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की, जिसमें कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन शामिल हुईं।

दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग देश भर में संयुक्त रूप से 'वोट चोरी' में शामिल हैं।

उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आलोचना करते हुए इसे एक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया, जिसका उद्देश्य भाजपा को सत्ता में आने में मदद करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में भी वोट चोरी की संभावना है और निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी नेताओं से अत्यधिक सतर्क रहने का आग्रह किया।

तेलंगाना में 15 जून से एसआईआर आयोजित किया जाएगा।

मतदाता सूची तैयार करने का काम 15 से 24 जून तक चलेगा और 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप