Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारत प्रो लीग में नीदरलैंड से 2-3 से हारा, मनप्रीत ने टिर्की के 412 मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की

रोटरडम, 14 जून (भाषा) अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की के रिकॉर्ड की बराबरी की, लेकिन टीम रविवार को यहां एफआईएच पुरुष प्रो लीग मैच में नीदरलैंड से 2-3 से हार गई।

नीदरलैंड के लिए माइल्स बुकेन्स (तीसरे), कोएन बिजेन (23वें) और टिमजेन रेयेंगा (40वें मिनट) ने गोल किए।

भारत के लिए दिलप्रीत सिंह (नौवें) और सुखजीत सिंह (33वें) ने गोल दागे।

भारत ने दो बार बराबरी की, लेकिन नीदरलैंड को विजयी गोल करने से नहीं रोक सका जिससे मनप्रीत के लिए एक यादगार दिन फीका पड़ गया।

मनप्रीत अभी उन खिलाड़ियों के क्लब में शामिल एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इस ऐतिहासिक पल पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘मैं मनप्रीत को इस अहम मुकाम तक पहुंचने पर बधाई देता हूं। यह एक शानदार उपलब्धि है और इतने वर्षों में उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतरता को दिखाती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें आगे के मैच के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह और भी कई मौकों पर खेलते हुए दिखेंगे। हम भारतीय हॉकी में उनके लगातार योगदान के लिए आभारी हैं। ’’

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी यही बात दोहराई, ‘‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ मनप्रीत सिंह का सफर खेल के प्रति उनके जबरदस्त समर्पण को दिखाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना एक शानदार उपलब्धि है और यह उस निरंतरता का सबूत है जो उन्होंने इतने साल तक देश का सबसे ऊंचे स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई है। मनप्रीत ने वैश्विक मंच पर भारत की वापसी में अहम भूमिका निभाई है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम के सीनियर सदस्य के तौर पर उनका नेतृत्व और मुश्किल हालात में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत ने उन्हें देश भर के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना दिया है। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर