Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जबतक मणिपुर में लोगों से अवैध हथियार वापस नहीं ले लिये जाते,तबतक शांति की संभावना नहीं:सिंह

(तस्वीर के साथ)

इंफाल, 14 जून (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने रविवार को कहा कि जब तक अवैध हथियार रखने वाले सभी लोगों को नि:शस्त्र नहीं किया जाता तब तक राज्य में शांति की संभावना कम है।

मणिपुर में 2023 में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से ही अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें सुरक्षा बलों से लूटे गए आग्नेयास्त्र और गैर-कानूनी तरीके से खरीदे गए हथियार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब तक अवैध हथियार रखने वालों से उनके हथियार वापस नहीं ले लिये जाते हैं तब तक राज्य में शांति की उम्मीद कम है। चाहे मेइती हों, कुकी हों या नगा, हम सभी से हथियार छोड़ने का आह्वान कर रहे हैं। सुरक्षा बलों के साथ कई बैठकें की गई हैं।'

तीन मई 2023 से मेइती और कुकी लोगों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 260 लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मणिपुर में तैनात की जाने वाली कोबरा बटालियन की कुल संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी जाएगी। राज्य के भू-भाग और माहौल के अनुसार आवश्यक 45 दिनों के प्रशिक्षण के बाद उनके अभियान शुरू होंगे।'

भाषा

शुभम राजकुमार

राजकुमार