Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आंध्र प्रदेश में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है : जगन रेड्डी

अमरावती, 14 जून (भाषा) युवजन श्रमिक रायथु (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की सरकार के तहत ‘‘लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में’’ है।

उन्होंने यह आरोप पार्टी के आधिकारिक ‘फेसबुक’ पेज के कथित रूप से अनुपलब्ध हो जाने के बाद लगाया।

जगन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह केवल वाईएसआर कांग्रेस पर हमला नहीं है; यह लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। हम सिर्फ तथ्य सामने लाते हैं, सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं और ऐसे मुद्दों को सामने लाते हैं जिनका असर लोगों पर पड़ता है।’’

विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि पार्टी के ‘फेसबुक’ पेज पर लगाई गई ‘पाबंदी’ से पहले वाईएसआर कांग्रेस के आधिकारिक ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल को हटा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की आवाज को दबाने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है।

आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई।

पूर्व मुख्यमंत्री रेड्डी ने आरोप लगाया कि राज्य में दमन का एक चलन उभर रहा है, जिसमें सरकार से सवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस मुकदमे से लेकर ऑनलाइन आलोचनात्मक सामग्री पर रोक तक शामिल है।

भाषा शफीक सुरभि

सुरभि