Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राहुल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस के रोजगार मेले में 150 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने रविवार को घोषणा की कि 19 जून को पार्टी नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित रोजगार मेला में 150 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई के साथ मिलकर आयोजित किया जाने वाला रोजगार मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा और इसमें 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से लेकर परास्नातक तक हिस्सा ले सकेंगे।

चिब ने कहा, “इस मेले में देशभर की 150 से ज्यादा जानी-मानी कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे। पंजीकरण पूरी तरह से मुफ्त है। अगर अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, तो वे मौके पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी और कंपनियों की ओर से चुने गए उम्मीदवारों को मौके पर ही नौकरी की पेशकश करने वाले पत्र मिल जाएंगे।

चिब ने बताया, “नौकरी की पेशकश वाला पत्र मिलने के बाद नियुक्ति में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करने वाले उम्मीदवारों की मदद के लिए रोजगार मेला के एक महीने बाद तक हेल्पलाइन चालू रहेगी।”

युवा कांग्रेस ने कहा कि यह पहल उसके ‘नौकरी, न्याय और जवाबदेही’ अभियान का हिस्सा है। उसने कहा कि वह निजी क्षेत्र के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करने की कोशिश कर रही है।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप