Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

वि31 मोदी लीड नवाचार

भारत अब सिर्फ वैश्विक समाधानों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि प्रदाता भी है : मोदी ने फ्रांस में कहा

नीस (फ्रांस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अब वैश्विक समाधानों का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनमें अहम योगदान देने वाला देश बन गया है।

दि15 राहुल मोदी लीड अमेरिका

‘आज्ञाकारी नौकर’ की तरह आदेशों का पालन करते हैं हमारे प्रधानमंत्री: राहुल ने अमेरिकी बयानों पर कहा

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद अमेरिका की ओर से दिए गए बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘कंप्रोमाइज्ड पीएम’’ (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) एक ‘‘आज्ञाकारी नौकर’’ की तरह सुनते हैं और ‘‘आदेशों’’ का पालन करते हैं।

दि30 टीएमसी बागी सांसद लीड बैठक

तृणमूल संकट गहराया : बागी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक की

नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस में संकट रविवार को और गहरा गया, जब ममता बनर्जी के करीबी सुदीप बंद्योपाध्याय ने बागी गुट का समर्थन किया, और बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से ‘‘मूल तृणमूल कांग्रेस’’ संसदीय दल के तौर पर मान्यता मांगने से पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक की।

प्रादे112 उत्तराखंड लीड हत्या बुलडोजर

उत्तराखंड: देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, विरोध-प्रदर्शन के बाद चार लोग गिरफ्तार

देहरादून, उत्तराखंड में देहरादून के बैरागीवाला गांव में लोगों के एक समूह ने घर में घुसकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44 वर्षीय स्थानीय कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि परिवार के तीन सदस्यों गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे87 बिहार रेलवे लीड पथराव

पटना के पास उग्र भीड़ ने रेल यातायात बाधित किया; पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े

पटना, पटना के बाहरी इलाके में एक प्रतियोगी परीक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रेन न होने का आरोप लगाते हुए जब उग्र भीड़ ने रेल यातायात को बाधित कर दिया, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज का सहारा लिया। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे131 मप्र लीड ट्रेन आग

मप्र: मुरैना के पास ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

मुरैना (मध्यप्रदेश), मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में कथित तौर पर आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद उससे उतरने के दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे140 झारखंड राज्यसभा चुनाव लीड भाकपा माले

झारखंड: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले के विधायक ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे

रांची, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-मार्क्सवादी लेनिनवादी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि पार्टी के दोनों विधायक झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में ‘इं‍डिया’ गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे।

प्रादे65 उप्र अखिलेश एसआईटी

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारी हमारे संतों-महंतों की जांच करेंगे : अखिलेश यादव

लखनऊ/आगरा, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारी संतों-महंतों की जांच करेंगे।

प्रादे132 कर्नाटक सीजेपी प्रदर्शन

सीजेपी ने बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच प्रदर्शन किया

बेंगलुरु, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में युवाओं ने रविवार को यहां ‘फ्रीडम पार्क’ में प्रदर्शन किया।

वि34 ईरान अमेरिका ट्रंप

युद्ध समाप्त करने के लिये समझौते के करीब होने के मद्देनजर हमला करने से बचें इजराइल और ईरान : ट्रंप

वाशिंगटन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को लेबनान पर इजराइली हमलों को ज्यादा महत्व नहीं दिया, हालांकि कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिये समझौते के करीब पहुंचने के मद्देनजर इजराइल और ईरान को ऐसे हमलों से बचना चाहिए।

अर्थ23 कर्नाटक रुपया सीतारमण

रुपये में उतार-चढ़ाव के पीछे वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार: सीतारमण

बेंगलुरु, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में होने वाले उतार-चढ़ाव कई वैश्विक और घरेलू कारकों से प्रेरित होते हैं। इनमें भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं, विदेशी पूंजी की आवाजाही और कच्चे तेल, उर्वरक तथा सोने पर भारत की आयात निर्भरता शामिल है।

खेल26 खेल तीरंदाजी लीड भारत

धीरज और कुमकुम ने अंताल्या में ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर रिकर्व मिश्रित टीम स्वर्ण जीता

अंताल्या, भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने विश्व स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जब रविवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में ओलंपियन धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप