Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली चिड़ियाघर ने पक्षी निगरानी और जैव विविधता संरक्षण के लिए नागरिक विज्ञान पहल शुरू की

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली चिड़ियाघर ने रविवार को अपने परिसर में एक नागरिक विज्ञान पहल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य पक्षी निगरानी और जैव विविधता संरक्षण में जनता की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

यह पहल साप्ताहिक पक्षी-निरीक्षण सत्रों के जरिये संचालित की जाएगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पक्षीविज्ञानी डॉ. परितोष अहमद और पक्षी-निरीक्षकों की एक टीम के मार्गदर्शन में 'संडे बर्ड वॉक- नेशनल जूलॉजिकल पार्क' का उद्घाटन संस्करण सुबह साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक आयोजित किया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस ‘बर्ड वॉक’ के लिए 58 पंजीकृत आवेदकों में से 23 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें पक्षी देखने वाले, छात्र, प्रकृति प्रेमी और वन्यजीव प्रेमी शामिल थे। इस कार्यक्रम में चिड़ियाघर के निदेशक और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

‘बर्ड वॉक’ मतलब पक्षियों को देखने, पहचानने और उनके बारे में सीखने के लिए की जाने वाली सामूहिक सैर से है।

दिल्ली चिड़ियाघर के नाम से प्रसिद्ध राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने एक बयान में कहा कि प्रतिभागियों ने पक्षियों की 33 प्रजातियों को दर्ज किया और चिड़ियाघर के विभिन्न हिस्सों में 100 से अधिक पक्षी देखे।

बयान में कहा गया है कि इस पहल को एक नागरिक विज्ञान मंच के रूप में तैयार किया गया है, ताकि पक्षी विविधता का दस्तावेजीकरण करने में मदद मिल सके। साथ ही, इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को पक्षी अवलोकन, उनकी पहचान और डेटा रिकॉर्डिंग की वैज्ञानिक पद्धतियों से परिचित कराना है।

भाषा प्रचेता सुरेश

सुरेश