Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थान पर हुई हल्की से मध्यम स्तर की बारिश

जयपुर, 14 जून (भाषा) पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई जबकि पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि इस अवधि में राज्य में कहीं भी लू नहीं चली।

विभाग के अनुसार, जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में सर्वाधिक 44 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 23 मिमी और 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जैसलमेर में दिन का तापमान 41.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.1 डिग्री और चूरू में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4-5 दिन तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभागों में वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब