Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारत के दो विकेट पर 65 रन

बर्मिंघम, 14 जून (भाषा) भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में दो विकेट पर 65 रन बनाए।

दस ओवर के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 36 जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर क्रीज पर डटी थीं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने चौथे ओवर में 18 रन तक ही सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा (06) और जेमिमा रोड्रिग्स (01) के विकेट गंवा दिए।

शैफाली ने सादिया इकबाल की मैच की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर मुनीबा अली को कैच दे बैठीं।

जेमिमा भी इसके बाद तस्मिया रुबाब की गेंद पर नतालिया परवेज को कैच दे बैठीं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता