Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गुजरात: बाल सुधार गृह से फरार हुए 11 में से आठ नाबालिगों की तलाश जारी

राजकोट, 14 जून (भाषा) गुजरात के राजकोट स्थित एक बाल सुधार गृह से रविवार को 11 नाबालिग फरार हो गए। हालांकि इनमें से पाकिस्तान का रहने वाला एक नाबालिग बाद में वापस लौट आया जबकि दो अन्य अपराधियों को पकड़ लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब भी आठ नाबालिग लापता हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

राजकोट के जिलाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया, ‘‘राजकोट के क्षेत्रीय बाल सुधार गृह के 11 नाबालिग रविवार सुबह सीसीटीवी कैमरे और लोहे की जालियां तोड़कर फरार हो गए।’’

ओम प्रकाश ने बताया, ‘‘हालांकि, फरार हुए नाबालिगों में से एक पाकिस्तान का नागरिक बाद में स्वयं लौट आया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अहमदाबाद के निकट एक इलाके से दो अन्य नाबालिगों को भी पकड़ लिया है, जिनमें फरार होने की साजिश रचने का कथित सरगना भी शामिल है।

प्रकाश ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने बाकी आठ फरार नाबालिगों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है तथा उनकी तलाश तकनीकी साधनों और खुफिया सूचनाओं की मदद से की जा रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रथमदृष्टया यह एक सुनियोजित घटना लगती है। नाबालिगों ने सुरक्षा गार्ड का ध्यान भटकाया और इसका फायदा उठाकर बाल सुधार गृह से भागने में सफल रहे।’’

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बाल सुधार गृह में कुल 55 आरोपी रह रहे हैं।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र