Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

इजराइल-हमास युद्ध में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 73 हजार से अधिक हुई : अधिकारी

दीर अल-बलाह, 14 जून (एपी) इजराइल और हमास के बीच युद्ध में जान गंवाने वाले फलस्तीनियों की संख्या 73 हजार के पार हो गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में युद्ध-विराम समझौता लागू होने के बाद भी इजराइल ने गाजा पट्टी में हमले जारी रखे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड विभाग के प्रमुख जाहिर अल-वहीदी और जनसंपर्क विभाग से जुड़े हमजा सलेम ने की पुष्टि की कि इजराइल-हमास युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 73,001 हो गई है।

एपी पारुल देवेंद्र

देवेंद्र