Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

वि22 मोदी नवाचार

भारत अब सिर्फ वैश्विक समाधानों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि प्रदाता भी है : मोदी ने फ्रांस में कहा

नीस (फ्रांस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अब वैश्विक समाधानों का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनमें अहम योगदान देने वाला देश बन गया है।

दि15 राहुल मोदी लीड अमेरिका

‘आज्ञाकारी नौकर’ की तरह आदेशों का पालन करते हैं हमारे प्रधानमंत्री: राहुल ने अमेरिकी बयानों पर कहा

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद अमेरिका की ओर से दिए गए बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘कंप्रोमाइज्ड पीएम’’ (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) एक ‘‘आज्ञाकारी नौकर’’ की तरह सुनते हैं और ‘‘आदेशों’’ का पालन करते हैं।

प्रादे78 बंगाल तृणमूल बागी खेमा

तृणमूल के बागी खेमे में अब लोकसभा के 22 सदस्य हैं, अध्यक्ष से मुलाकात तय: काकोली घोष दस्तीदार

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार को दावा किया कि दो और सांसद बागी खेमे में शामिल होने वाले हैं, जिससे लोकसभा में इस गुट में सदस्यों की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी।

प्रादे87 बिहार रेलवे लीड पथराव

पटना के पास उग्र भीड़ ने रेल यातायात बाधित किया; पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े

पटना, पटना के बाहरी इलाके में एक प्रतियोगी परीक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रेन न होने का आरोप लगाते हुए जब उग्र भीड़ ने रेल यातायात को बाधित कर दिया, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज का सहारा लिया। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे75 उप्र दलित हत्या

ललितपुर में पैरों की मालिश न करने पर दलित व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

बांदा (उप्र), उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तीन लोगों ने शराब पीने के दौरान पैरों की मालिश से इनकार करने पर 33 वर्षीय दलित व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे50 तेलंगाना सीजेपी लीड प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हैदराबाद में प्रदर्शन

हैदराबाद, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) और अन्य संगठनों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

प्रादे65 उप्र अखिलेश एसआईटी

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारी हमारे संतों-महंतों की जांच करेंगे : अखिलेश यादव

लखनऊ/आगरा, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारी संतों-महंतों की जांच करेंगे।

प्रादे72 तमिलनाडु अन्नाद्रमुक षणमुगम

अन्नाद्रमुक ने जो 47 सीटें जीती हैं उनमें 31 सीटें पीएमके की दी हुई ‘खैरात’ हैं : सी वी षणमुगम

तिंदीवनम (तमिलनाडु), अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी को निशाने पर लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सी.वी. षणमुगम ने रविवार को दावा किया कि उत्तरी इलाकों में पार्टी का चुनावी अस्तित्व पूरी तरह से उसके सहयोगी दलों पर निर्भर है।

प्रादे58 झारखंड बिजली लीड मौत

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत

रांची, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं और दो लड़कों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि2 अमेरिका ईरान

अमेरिका-ईरान समझौते पर आज होंगे हस्ताक्षर : ट्रंप

वाशिंगटन/इस्लामाबाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौते पर रविवार यानी आज हस्ताक्षर होने वाले हैं और इसके तुरंत बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य ‘‘सभी के लिए खोल’’ दिया जाएगा।

अर्थ12 एफएसएसएआई नोटिस

भ्रामक ब्रांड नाम और दावों पर एफएसएसएआई की कार्रवाई, आठ खाद्य कंपनियों को नोटिस

नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के उल्लंघन के आरोप में भ्रामक ब्रांड नाम, ट्रेड नाम और उत्पाद दावों का इस्तेमाल करने वाली आठ खाद्य कंपनियों को नोटिस जारी किया है।

खेल26 खेल तीरंदाजी लीड भारत

धीरज और कुमकुम ने अंताल्या में ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर रिकर्व मिश्रित टीम स्वर्ण जीता

अंताल्या, भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने विश्व स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जब रविवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में ओलंपियन धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि24 अल्कोहल जंक फूड

शराब पीने पर आपको चिप्स और नाचोज जैसे खाद्य पदार्थ खाने की इच्छा क्यों होती है?

सिडनी, क्या आपने कभी सोचा है कि चिप्स, नाचोज और नमकीन नट्स जैसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बीयर या शराब के साथ इतने अच्छे क्यों लगते हैं? और कभी-कभी शराब पीते समय आपको ‘जंक फूड’ खाने की ऐसी तीव्र इच्छा होती है जिसे रोकना मुश्किल क्यों हो जाता है?

भाषा

शफीक अमित

अमित