Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अयोध्या में पति की अंत्येष्टि के कुछ घंटे बाद पत्नी की मौत

अयोध्या (उप्र), 14 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को 80 वर्षीय व्यक्ति की अंत्येष्टि के कुछ ही घंटे बाद उसकी पत्नी की भी मौत हो गई।

रेवली गांव के निवासियों ने बताया कि रविवार तड़के अंतिम सांस लेने वाले भगवान तिवारी का सुबह अंतिम संस्कार किया गया जबकि कुछ ही घंटे बाद उनकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक ही दिन पति और पत्नी के निधन से परिवार शोक में है। भगवान तिवारी की अंत्येष्टि की जा रही थी, तो किसी ने भी सोचा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उनकी पत्नी की भी उसी घर से अंतिम यात्रा निकलेगी।

ग्रामीणों के मुताबिक, तिवारी की अंत्येष्टि पूर्वाह्न 11 बजे की गई, जबकि दोपहर में उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और परिजन के कुछ समझने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि तिवारी और उनकी पत्नी कई दशकों से हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ निभाते थे और उम्र बढ़ने पर भी वे एक दूसरे का सहयोग करते थे।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब