Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कॉकरोच जनता पार्टी जयपुर में विभिन्न मांगों को लेकर करेगी प्रदर्शन

(फोटो के साथ)

जयपुर, 14 जून (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम संयोजक दीपक बलियान ने कहा, “यह प्रदर्शन युवाओं, छात्रों, अभिभावकों और आम जनता के मुद्दों पर केंद्रित होगा, जिनमें बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा क्षेत्र में कथित अनियमितताएं, भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य जनहित के मुद्दे शामिल हैं।”

पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका, शिक्षा सुधार कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कई अन्य नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

पार्टी ने राज्य के निवासियों, छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों का समर्थन करते हुए इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब