Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली पुलिस ने नासिर खान गिरोह के खिलाफ मकोका लगाया

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने नासिर हाफिज खान के कथित नेतृत्व वाले एक संगठित अपराध गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खान पर कई राज्यों में लूटपाट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त रहने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 2025 में देशबंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड थाने में दर्ज किये गये लूटपाट के एक मामले की जांच के बाद की गई है।

पुलिस ने जांच के दौरान कथित तौर पर एक ऐसे नेटवर्क को उजागर किया था जो अवैध वित्तीय लाभ के लिए संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, मुंबई का रहने वाला खान कथित तौर पर 'इरानी गैंग' से जुड़ा है तथा वह दिल्ली, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में लगभग 38 आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।

जांचकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले मुंबई पुलिस भी उसके खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज कर चुकी है और अगस्त 2024 में न्यायिक हिरासत से रिहा होने के बाद वह आपराधिक गतिविधियां में फिर उतर गया था।

पुलिस का आरोप है कि खान और उसके सहयोगियों ने अक्टूबर 2025 में डीबीजी रोड इलाके में 18.84 लाख रुपये लूटे थे। कथित तौर पर फरार रहने के दौरान वह नागपुर और अजमेर में धोखाधड़ी के मामलों में भी शामिल था।'

पुलिस ने बताया,‘‘सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद तीन जनवरी को खान को गिरफ्तार किया गया था। कई मामलों में आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं तथा अदालत उनका संज्ञान भी ले चुका है, उन मामलों का परीक्षण करने के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह गिरोह मकोका के तहत ‘निरंतर अवैध गतिविधि’ और ‘संगठित अपराध’ के मानदंडों को पूरा करता है। मामले की जांच जारी है।'

भाषा सुमित राजकुमार

राजकुमार