Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

ओडिशा में पर्यटक बस सड़क के डिवाइडर से टकराई; चालक की मौत, 20 यात्री घायल

बालासोर (ओडिशा), 14 जून (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले के सोरो में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक पर्यटक बस के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से चालक की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 45 यात्री सवार थे और यह कोलकाता से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना का शिकार हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के. वेंकटेश्वर (54) के रूप में हुई है, जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन ने जीवित बचे यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आंध्र प्रदेश के प्रशासन से संपर्क किया है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप