Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

कन्नूर हवाई अड्डे पर बम की झूठी धमकी मिली, केरल पुलिस ने शुरू की जांच

कन्नूर (केरल), 14 जून (भाषा) केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर बम होने की झूठी धमकी मिली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मट्टन्नूर पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर हवाई अड्डे और दो विमानन कंपनियों की कई ईमेल आईडी पर एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि हवाई अड्डे पर विस्फोटक लगा दिये गये हैं और उसे (हवाई अड्डे को) बम विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा ।

पुलिस का कहना है कि इस धमकी के बाद हवाई अड्डे और संबंधित विमानों में गहन तलाशी की गयी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला एवं यह धमकी झूठी साबित हुई।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे के सहायक प्रबंधक की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और केरल पुलिस अधिनियम के विभिन्न संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और इसके लिए गूगल से सहायता मांगी जा रही है, क्योंकि धमकी भरा ईमेल एक ‘जीमेल’ खाते से भेजा गया था।

भाषा सुमित राजकुमार

राजकुमार