Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

ओमान तट के पास पोत पर सवार भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत

दुबई, 14 जून (भाषा) ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक पोत पर सवार एक भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिक के शव को भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

दूतावास ने यह नहीं बताया कि स्वास्थ्य संबंधी किस जटिलता के कारण उनकी मौत हुई।

भारतीय दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दूतावास भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन के परिवार के सदस्यों, पोत के चालक दल के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। निशांत की स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मौत हो गई।’’

दूतावास ने कहा, ‘‘उनके शव को जल्द से जल्द पोत से उतारने और भारत भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

भारतीय मिशन ने इससे पहले शनिवार को पुष्टि की थी कि मोटर टैंकर (एमटी) सेलेस्टियल पर सवार उर्थनाथन की ‘‘स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं’’ के कारण मौत हो गई।

दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह पोत प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में है।

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने 20 मई को एक बयान में कहा था कि अमेरिकी मरीन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन करने की संदिग्ध कोशिश को लेकर एमटी सेलेस्टियल को रोका था, लेकिन तलाशी अभियान के बाद उसे छोड़ दिया गया। पोत के चालक दल से अपना मार्ग बदलने को कहा गया था।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश