Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

नोएडा में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 17 यात्री घायल

नोएडा (उप्र), 14 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक बस रविवार को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि चालक को वाहन चलाते समय संभवत: झपकी आ गई।

पुलिस ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में घायल 17 यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया।’’

पुलिस ने बताया कि सभी यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि यातायात विभाग ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा सिम्मी अमित

अमित