Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

नेपाल के विदेश मंत्री चार दिवसीय यात्रा के लिए चीन पहुंचे

(के.जे.एम. वर्मा)

बीजिंग, 14 जून (भाषा) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल रविवार को चीन पहुंचे, जहां वह शीर्ष चीनी अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।

इस यात्रा को इस वर्ष की शुरुआत में नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की बड़ी चुनावी जीत के बाद दोनों देशों के संबंधों में नए सिरे से सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खनाल की यह चार दिवसीय यात्रा उनके भारत दौरे के एक सप्ताह बाद हो रही है। मार्च में आरएसपी की सरकार बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा थी।

आरएसपी सरकार बनने के साथ ही नेपाल में एक दशक से अधिक समय के वाम शासन का अंत हो गया था।

चीन यात्रा के दौरान खनाल चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और चीन के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने शुक्रवार को मीडिया से कहा था, “नेपाल के साथ संबंधों को चीन अत्यंत महत्व देता है। हम इस यात्रा को नेपाल की नयी सरकार के साथ राजनीतिक पारस्परिक विश्वास को मजबूत बनाने, व्यावहारिक सहयोग को प्रगाढ़ बनाने, बेल्ट एंड रोड सहयोग को आगे बढ़ाने तथा चीन-नेपाल रणनीतिक सहयोग साझेदारी में और अधिक प्रगति के अवसर के रूप में देखते हैं।”

भाषा जोहेब अमित

अमित