Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम बारिश

जयपुर, 14 जून (भाषा) पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि इस अवधि में राज्य में कहीं भी लू नहीं चली।

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में सर्वाधिक 44 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग में बताया कि राज्य में न्यूनतम तापमान सबसे कम सिरोही में दर्ज हुआ, जहां पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

भाषा बाकोलिया अमित जितेंद्र

जितेंद्र