Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

एम्बैसी डेवलपमेंट्स अपनी परियोजना निर्माण पर करेगी 2,000 करोड़ रुपये खर्च

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एम्बैसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड चालू वित्त वर्ष में विभिन्न आवासीय परियोजनाओं के निर्माण कार्यों पर लगभग 2,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी, ताकि परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु स्थित एम्बैसी समूह की कंपनी एम्बैसी डेवलपमेंट्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 1,200 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

एम्बैसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आदित्य विरवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम इस वित्त वर्ष में निर्माण गतिविधियों में निवेश बढ़ाकर 1,800-2,000 करोड़ रुपये करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और दिल्ली-एनसीआर में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं में गति से काम हो रहा है।

वीरवानी ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि होने से निर्माण लागत में लगभग पांच-छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्रमिकों की मजदूरी भी बढ़ गई है।

भाषा यासिर अजय

अजय