नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि8 मोदी 12 साल स्वास्थ्य
भारत की पहचान दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम वाले देश के रूप में हुई: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में काम किया गया है।
दि12 राहुल मोदी अमेरिका
‘‘आज्ञाकारी नौकर’’ की तरह सुनते हैं और आदेश मान लेते हैं हमारे प्रधानमंत्री: राहुल गांधी
नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद अमेरिका की ओर से दिए गए बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘कंप्रोमाइज्ड पीएम’’ एक ‘‘आज्ञाकारी नौकर’’ की तरह सुनते हैं और ‘‘आदेशों’’ का पालन करते हैं।
प्रादे30 कर्नाटक सीतारमण
राहुल गांधी भारत और उसके लोगों की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं: निर्मला सीतारमण
बेंगलुरु, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में भारत और उसके लोगों की उपलब्धियों को ‘‘कमतर’’ आंकते हैं।
प्रादे27 उप्र मंदिर एसआईटी मिश्र
राम मंदिर दान विवाद:एसआईटी गठन के फैसले का नृपेंद्र मिश्र ने स्वागत किया
अयोध्या (उप्र), राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने के फैसले का रविवार को स्वागत किया और इसे एक अहम कदम बताया।
प्रादे22 प.बंगाल अभिषेक सीआईडी
जाली हस्ताक्षर मामला: अभिषेक बनर्जी सीआईडी मुख्यालय पहुंचे
कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के लिए विधायकों के कथित जाली हस्ताक्षर से जुड़े मामले में डायमंड हार्बर से सांसद एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए कोलकाता स्थित अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) मुख्यालय पहुंचे।
वि2 अमेरिका ईरान
अमेरिका-ईरान समझौते पर आज होंगे हस्ताक्षर : ट्रंप
वाशिंगटन/इस्लामाबाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौते पर रविवार यानी आज हस्ताक्षर होने वाले हैं और इसके तुरंत बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य ‘‘सभी के लिए खोल’’ दिया जाएगा।
वि1 ओमान भारतीय मौत
ओमान तट के पास पोत पर सवार भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत
दुबई, ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक पोत पर सवार एक भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।
अर्थ12 एफएसएसएआई नोटिस
भ्रामक ब्रांड नाम और दावों पर एफएसएसएआई की कार्रवाई, आठ खाद्य कंपनियों को नोटिस
नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के उल्लंघन के आरोप में भ्रामक ब्रांड नाम, ट्रेड नाम और उत्पाद दावों का इस्तेमाल करने वाली आठ खाद्य कंपनियों को नोटिस जारी किया है।
अर्थ1 भारत-रूस तेल
भारत का रूस से कच्चे तेल, अन्य ईंधन का आयात मई में बढ़कर 6.7 अरब डॉलर पर
नयी दिल्ली, भारत मई, 2026 में रूसी जीवाश्म ईंधन का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना रहा है।
खेल2 खेल फुटबॉल कप ब्राजील
विनीसियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने मोरक्को से 1-1 से ड्रॉ खेला
ईस्ट रदरफोर्ड, रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम फुटबॉल विश्व कप के अपने पहले मैच में असली रंग में नहीं दिखी और मोरक्को के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में शुरू में पिछड़ गई लेकिन विनीसियस जूनियर के गोल की बदौलत 1-1 से ड्रॉ हासिल करने में सफल रही।
खेल4 खेल फुटबॉल कप स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड ने हैती पर 1-0 की जीत से 28 साल बाद विश्व कप में वापसी की
फॉक्सबोरो (मैसाचुसेट्स), जॉन मैकगिन के 28वें मिनट में किए गए गोल की मदद से स्कॉटलैंड ने ग्रुप सी के मैच में हैती को 1-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल में 32 साल बाद शानदार वापसी की।
भाषा
जितेंद्र अमित
अमित