Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

बेंगलुरु में सिक्किम की महिला की उसके प्रेमी ने गला रेतकर हत्या की

बेंगलुरु, 14 जून (भाषा) बेंगलुरु के दोद्दाकनहल्ली इलाके में रविवार सुबह सिक्किम की 22 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित बेलंदूर पुलिस थाने के दोद्दाकनहल्ली इलाके में किराए के मकान में बहस के बाद महिला के प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अति हंगमा सुब्बा (22) के रूप में हुई है, जो सिक्किम की रहने वाली थी और बेंगलुरु में एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। आरोपी पूर्वा लेप्चा दार्जिलिंग का निवासी है और एक होटल में वेटर के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, यह प्रेमी युगल करीब एक महीने पहले बेंगलुरु आया था और दोद्दाकनहल्ली में किराये के मकान में साथ रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविवार सुबह दोनों के बीच उस समय विवाद हो गया जब आरोपी को शक हुआ कि युवती का किसी अन्य मित्र के साथ संबंध है।

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर लेप्चा ने कथित तौर पर रसोई के चाकू से सुब्बा पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा गोला अमित

अमित