Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

केरल में जंगली सूअर से बचने की कोशिश में पेड़ से टकराई वैन, 15 लोग घायल

त्रिशूर (केरल), 14 जून (भाषा) त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी में सड़क पार कर रहे एक जंगली सूअर को बचाने की कोशिश में एक वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे वडक्कनचेरी-कुन्नमकुलम मार्ग पर राज्य राजमार्ग पर हुआ।

वैन में 15 यात्री सवार थे और यह पलक्कड़ से गुरुवायूर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि अचानक एक जंगली सूअर सड़क पार करने लगा और उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ दिया जिससे वैन पहले लॉटरी की दुकान से टकराई और फिर एक पेड़ से टकरा गई।

तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें त्रिशूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसने बताया कि हादसे में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। उन्होंने वाहन चालकों से इस मार्ग पर सावधानी बरतने की अपील की।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना