Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 1.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान शेयर बाजार में तेजी के बीच आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ हुआं

समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,284.61 अंक यानी 1.73 प्रतिशत चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 256.2 अंक यानी एक प्रतिशत मजबूत हुआ।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 56,223 करोड़ रुपये बढ़कर 9,61,297.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 38,571.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,89,314.42 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 36,137.87 करोड़ रुपये बढ़कर 9,38,661.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 18,366.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,71,947.54 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 14,380.14 करोड़ रुपये बढ़कर 11,10,530.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 13,241.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,197.83 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,984.34 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,285.65 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण भी 2,097.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,49,418.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 13,296.47 करोड़ रुपये घटकर 7,82,049.62 करोड़ रुपये रह गया, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन 822.25 करोड़ रुपये घटकर 5,05,051.07 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय