Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नेउर फिट, लोथर मैथ्यूस के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे

ह्यूस्टन (अमेरिका), 14 जून (एपी) जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नेउर पिछले महीने लगी पिंडली की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और अपने देश की तरफ से सर्वाधिक पांच विश्व कप खेलने के लोथर मैथ्यूस के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए तैयार हैं।

यह 40 वर्षीय खिलाड़ी लगभग दो साल बाद जर्मनी के लिए खेलेगा। कोच जूलियन नागेल्समैन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास वापस आने के लिए राजी किया था।

नागेल्समैन ने कहा, ‘‘वह पूरी तरह से फिट हैं और उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। उन्होंने लय हासिल कर ली है। उन्होंने काफी मैच खेले हैं, हमें उन पर पूरा भरोसा है। विश्व कप जीतने के लिए हमें मैनुअल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जरूरत है और मुझे लगता है कि वह ऐसा कर सकते हैं।’’

बायर्न म्यूनिख के कप्तान नेउर 2014 की विश्व कप विजेता टीम के एकमात्र सदस्य हैं जो जर्मनी की वर्तमान टीम में शामिल हैं। यह उनका पांचवां विश्व कप होगा, जिससे वह मैथ्यूस के जर्मन रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

एपी

पंत

पंत