Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के रेस्तरां में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में रविवार तड़के एक रेस्तरां में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, ‘पंजाबी तड़का’ रेस्तरां में आग लगने की सूचना सुबह चार बजकर 45 मिनट पर मिली।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अग्निशमन दलों के लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना