Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नोएडा में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी

नोएडा (उप्र), 14 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक बस रविवार सुबह नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घायलों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

फेज-1 थाने के अधिकारियों के अनुसार, बस महामाया फ्लाईओवर से आगे और खुले नाले से पहले बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

पुलिस ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।’’

पुलिस ने बताया कि हादसे वाली जगह पर यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला