Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

‘आप’ की उल्टी गिनती शुरू, अगले चुनाव में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाएगी: वडिंग

चंडीगढ़, 13 जून (भाषा) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और पार्टी अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।

वडिंग ने एक बयान में कहा कि ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का ‘ख्याली पुलाव पका’’ रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है और इससे छुटकारा चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझसे लिखकर ले लो... सरकार बनाना तो दूर, इस बार आप दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुएगी और शायद उसे इन चुनावों में उतारने के लिए पर्याप्त उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे। उसके आधे से अधिक विधायक बस सही वक्त का इंतज़ार कर रहे हैं कि कब डूबते जहाज से कूदें।’’

उन्होंने कहा कि अगर ‘आप’ नेतृत्व को लगता है कि वह पंजाब की जनता को एक बार फिर बेवकूफ बना सकती है तो वह गलतफहमी में है।

भाषा खारी रंजन

रंजन