Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दो डंपरों के बीच फंसी एसयूवी में आग, दो लोग जिंदा जले

जबलपुर, 13 जून (भाषा) जबलपुर के बाहरी इलाके में शनिवार शाम एक एसयूवी में दो डंपरों के बीच फंसने के बाद आग लग गई जिससे दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास हुआ, जब स्कॉर्पियो में सवार लोग मंडला से जबलपुर जा रहे थे।

एसयूवी ने एक डंपर से आगे निकलने की कोशिश और जब दूसरे भारी वाहन को पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी पीछे से आ रहा डंपर उसके बराबर आ गया।

शर्मा ने बताया, ‘‘स्कॉर्पियो दोनों डंपर के बीच फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती रही। इसके बाद उसमें आग लग गई और दोनों सवार अंदर ही फंसे रह गए।’’

मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी प्रशांत (45) और चालक मोनू शर्मा (42) के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

भाषा

खारी रंजन

रंजन