Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नूंह में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार की टक्कर, चार लोगों की मौत

गुरुग्राम, 13 जून (भाषा) हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि उसी परिवार के एक बच्चे सहित दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक कार में छह लोग सवार होकर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे और सुबह करीब साढ़े छह बजे बजे रावा और बघोला गांव के बीच एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 64 के पास सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से कार की टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पूनम जादौन (37), उनकी बेटी खुशी (16) और बेटे कान्हा उर्फ दुग्गी (14) के रूप में की है। ये सभी मूलरूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के निवासी थे और वर्तमान में जयपुर में रहते थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चौथे व्यक्ति की पहचान केशव यादव (22) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के कोटपूतली का निवासी था और जादौन परिवार का किरायेदार था।

उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

भाषा रंजन खारी

खारी