Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कर्नाटक: मुआवजे में देरी को लेकर किसान ने बीटीडीए अधिकारी को चप्पल से मारा

बागलकोट (कर्नाटक), 13 जून (भाषा) अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के वितरण में देरी से नाराज एक किसान ने शनिवार को यहां बागलकोट शहर विकास प्राधिकरण (बीटीडीए) के कार्यालय में एक अधिकारी को कथित तौर पर चप्पल से मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार किसान बसप्पा डोडामनी ने मुआवजे में कथित देरी को लेकर संबंधित अधिकारी से बहस की और फिर उन्हें चप्पल से मारा।

उन्होंने बताया कि अन्य कर्मचारियों ने किसान को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह परिसर से निकलने से पहले अधिकारी के खिलाफ नारे लगाने लगा।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अधिकारी ने बागलकोट शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और इस संबंध में जांच जारी है।

भाषा

देवेंद्र रंजन

रंजन