Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली के कैलाश नगर में महिला का गला रेता हुआ शव मिला, पति पर शक

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के कैलाश नगर में शनिवार को एक झुग्गी के अंदर एक महिला का गला रेता हुआ शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को इस अपराध में उसके पति की भूमिका का शक है और वह जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी शाम करीब 4:30 बजे मिली। उसने बताया कि कैलाश नगर बीट क्षेत्र में गश्त पर तैनात मुख्य आरक्षक प्रमोद को सूचना दी गई कि एक झुग्गी के अंदर एक महिला पड़ी है और उसका गला कटा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि वह तुरंत मौके पर पहुंचे और बाद में वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गए। अपराध टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य एकत्र किए।

मृतका की पहचान गांधी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर की रहने वाली रुखसार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रुखसार और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से अक्सर वैवाहिक विवाद चल रहे थे। यह भी पाया गया कि घटना वाले दिन महिला का पति उससे मिलने आया था। पुलिस जांच कर रही है।

मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन