Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जयपुर में पांच साल की बच्ची की हत्या: राजस्थान पुलिस

जयपुर, 13 जून (भाषा) जयपुर में पांच साल की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि बच्ची का शव शनिवार को पड़ोसी के घर में मिला।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता ने बताया, ‘‘बच्ची दोपहर के समय लापता हो गई जिसके बाद उसके परिवार ने उसे खोजना शुरू किया एवं बाद में पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान उसका शव पड़ोसी के घर में कंबल में लिपटा हुआ मिला।’’

पुलिस के अनुसार यह घटना हरमाड़ा इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया है।

गुप्ता ने कहा,‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी महिला का हाल में बच्ची की मां के साथ झगड़ा हुआ था। शक है कि वह बच्ची को अपने घर ले गई और उसकी हत्या कर दी।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार