Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भरतपुर: नगरपरिषद की बैठक के दौरान विधायक एवं ईओ में बहस

भरतपुर, 13 जून (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना नगर परिषद की एक बैठक के दौरान विधायक ऋतु बनावत और नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अनीता कुमारी के बीच तीखी बहस हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुमारी को बाद में निलंबित कर दिया गया।

यह विवाद शुक्रवार को तब शुरू हुआ जब निर्दलीय विधायक ने बैठक के दौरान ईओ से जन समस्याओं और प्रशासनिक मुद्दों से जुड़े कई सवाल पूछे। बहस बढ़ गई और दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।

यह विवाद तब और बढ़ गया जब कुमारी ने बयाना की विधायक की उन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई, जो बैठक के दौरान दखल दे रहे कुछ लोगों के बारे में थीं। बनावत ने उन लोगों से कहा था कि जब वह बोल रही हों, तो वे बीच में दखल न दें।

खबरों के मुताबिक, ईओ ने विधायक से पूछा कि उन लोगों को बैठक कक्ष से बाहर जाने के लिए क्यों कहा गया । उन्होंने कहा कि वे उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं।

इस पर बनावत ने जवाब दिया कि अनुशासनहीनता और बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और स्थिति को शांत कराया। बनावत ने इस घटना की शिकायत शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भरतपुर के संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर से की है।

शिकायत के बाद अनीता कुमारी को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग ने देर रात निलंबन का आदेश जारी किया।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार