Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बेरोजगारी के मुद्दे पर देशभर में छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी: जूली

जयपुर, 13 जून (भाषा) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिक्षा और बेरोजगारी से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए देशभर में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े उन मुद्दों को उठा रहे हैं जिनसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बच रही है।’’

जूली ने कहा कि राहुल उन लाखों विद्यार्थियों और युवाओं की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं जो बेरोजगारी, भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर देशभर में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इस जनआंदोलन की शुरुआत 17 जून को शिक्षा नगरी कोटा (राजस्थान) से होगी।’’

भाषा पृथ्वी खारी

खारी