Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश, गर्मी से राहत

जयपुर, 13 जून (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश हुई है और इससे अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां अभी जारी रहेंगी।

इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के सीकर जिले में ओलावृष्टि के समाचार हैं। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सीकर जिले के दांता रामगढ़ में 50 मिलीमीटर हुई।

सीकर में 48 मिलीमीटर, चुरू में 23.8 मिलीमीटर, जयपुर में 12.2 मिलीमीटर और नागौर में आठ मिलीमीटर बारिश हुई।

इसी तरह बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और चुरू जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। चुरू जिले में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी के दौरान श्री मकरी नाथ रेलवे स्टेशन पर लगा एक टिन शेड उड़कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया।

शनिवार को दिन में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर में यह 40.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस और चित्तौड़गढ़ में 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जगहों पर अधिकतम तापमान 32 एवं 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसर इस समय पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ नमी भी आ रही है।

विभाग का अनुमान है कि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा एवं जोधपुर संभागों के कुछ भागों में आगामी चार-पांच दिन 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार