Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तेलंगाना: अपनी बच्ची के साथ छठी मंज़िल से कूदने वाली महिला की मौत, नवजात बची

हैदराबाद, 13 जून (भाषा) सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने वाली एक महिला ने यहां अपनी छह महीने की बच्ची को गोद में लेकर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच्ची बच गई। पुलिस ने यह बच गया।

पुलिस के मुताबिक ईशा साहू (37) ने अवसाद की वजह से शुक्रवार को यह कदम उठाया।

साहू की नन्हीं बेटी बच गई, क्योंकि वह अपार्टमेंट की चारदीवारी पर लगी सोलर फेंसिंग के तारों पर गिरी थी।

साहू मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं और सॉफ्टवेयर सेक्टर में काम करती थीं। उनके पति भी सॉफ्टवेयर उद्योग से जुड़े हैं और उसी राज्य के रहने वाले हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पास के एक अपार्टमेंट के चौकीदार ने बच्ची के रोने की आवाज़ सुनी और उसे बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, यह कदम उठाने से पहले महिला ने अपने पति को एक दुकान पर भेजा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पति के लौटने से पहले, वह अपनी बच्ची के साथ अपार्टमेंट की छत से कूद गई। बच्ची बच गई, क्योंकि वह तारों पर गिरी और लटक गई।”

महिला के परिवार में पति और दो बेटियां हैं।

इस दंपति की शादी को 13 साल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि महिला छह महीने पहले अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही अवसाद से जूझ रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पास से मिले कथित सुसाइड नोट में उसने अपने अवसाद के बारे में लिखा था और परिवार वालों से अपनी बड़ी बेटी का ख्याल रखने की गुजारिश की थी।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अन्य विवरणों का पता चलेगा, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या वह अपनी अवसाद की स्थिति के लिये कोई इलाज करा रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा प्रशांत माधव

माधव